BPS महिला यूनिवर्सिटीBreaking NewsEducationGohana

बीपीएस कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चरित्र निर्माण एवं वैदिक चेतना शिविर का आयोजन 

गोहाना / खानपुर कलां, 31 जुलाई। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां स्थित कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, में छात्राओं के लिए कल से चरित्र निर्माण एवं वैदिक चेतना शिविर लगाया जाएगा। पांच दिवसीय इस शिविर का समापन 5 अगस्त को होगा।

महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुदेश ने कहा कि कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय की नींव है। हमारा उद्देश्य छात्राओं में वैदिक मूल्यों और नैतिकता का संचार करना है। यह शिविर छात्राओं को वैदिक संस्कृति से परिचित कराने के साथ साथ उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। छात्राओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जानकारी देते हुए प्राचार्य श्रीमती सुमिता सिंह ने बताया कि यह शिविर आर्य वीरांगना दल सोनीपत के विशेष सहयोग से लगाया जा रहा जिसमें छात्राओं को योग, व्यायाम ,ध्यान, आत्मरक्षा सिखाने के साथ-साथ विद्वान जनों के व्याख्यान करवाये जाएंगे।

शिविर का उद्घाटन शुक्रवार 1 अगस्त को प्रातः यज्ञ से होगा। जिसमें महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुदेश मुख्यातिथि के रूप में छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगी। जबकि डॉ नरेश भार्गव मुख्यवक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित करेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button