प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम से देशवासियों का बढ़ता है हौसलाः डॉ अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री बोले, प्रधानमंत्री की सोच से नए भारत के निर्माण के लिए मिल रही है नई राह

गोहना, 27 जुलाई। प्रदेश के सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की कार्यक्रम से देश वासियों का हौसला बढ़ता और नई उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते आज भारत को विश्व में नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री द्वारा अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की वापसी का जिक्र किया है वह सभी के लिए गर्व का क्षण, इससे देश विज्ञान, अंतरिक्ष को लेकर एक नई जिज्ञासा पैदा हुई।
रविवार को कैबिनेट मंत्री ने अपने कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मन की कार्यक्रम को सुना। उन्होंने इसके बाद चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और जैव-विविधता को संरक्षित करने के दो महत्वपूर्ण प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ज्ञान भारतम् मिशन की घोषणा को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह मिशन आने वाली पीढ़ियों को भारत की आत्मा से जोड़ने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम जन-जन को सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके इस अभियान की दुनियाभर में चर्चा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो अधिक सारः अधिक स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम के आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि हर भारतीय को इस अभियान से जोड़ा जा सके।


