Breaking News

गोहाना के आंवली गाँव में खुले दरबार में 25 के लर्निंग लाइसेंस, 97 परिवारों की PPP का किया समाधान और 19 की मौके पर पेंशन बनाई गई।

गोहाना :- आंवली गांव में मंगलवार को जिला प्रशासन की तरफ से हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत खुला दरबार लगाया गया। गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दरबार का शुभारंभ एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। ऐसे में विभागीय कर्मचारियों ने 25 लाभार्थियों के लर्निंग लाइसेंस, 5 रेजिडेंट्स सर्टिफिकेट व 15 के रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज किए गए। वहीं 97 परिवारों की परिवार पहचान-पत्र (पीपीपी) की त्रुटियां भी ठीक की और 19 की मौके पर पेंशन बनाई गई। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद उन्होंने स्कूल परिसर में त्रिवेणी भी लगाई। इस मौके पर एसीपी नरेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास, नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद कुमार, बीडीपीओ परमजीत, सिंचाई विभाग के एक्सईएन पुनीत साहनी, बिजली निगम के एक्सईएन धर्मबीर सिंह, एसईपीओ यशपाल आर्य आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button