AdministrationBreaking NewsPoliticsSocialSonipatपर्यावरणबीजेपीवृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। इसके संरक्षण में हमारी भागीदारी है – विधायक निखिल मदान

जिले में 6 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

सोनीपत, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक निखिल मदान ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाईन मे पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के पहले दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में घोषित किया। विश्व के लगभग 150 देश में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष अलग-अलग देश को एक थीम दिया जाता है वर्ष 2025 दक्षिणी कोरिया को एक थीम दिया गया है जिसमें

“प्लास्टिक का बहिष्कार करें। स्वस्थ पर्यावरण का विस्तार करें ” रखा गया है। हम पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हैं और लोगों से पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने का आह्वान करते हैं।

पृथ्वी की बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण और प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर दबाव बढ़ रहा है। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करें और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाएं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए वृक्षारोपण और वनस्पति रक्षा करना- जल संचयन और पानी की बचत करना- ऊर्जा की बचत और अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करना- प्रदूषण कम करने और कूड़ा-कचरा प्रबंधन करना- जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण करना

पर्यावरण संरक्षण हमारे भविष्य की कुंजी- मेयर राजीव जैन

इस अवसर पर मेयर राजीव जैन ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित सुव्यवस्थित रखना हमारा कर्तव्य है। वनों की लगातार कटाई से मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इससे ग्रीन हाउस प्रभाव से पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे ग्लेशियर खत्म होकर समुद्रों में समा रहे हैं। और पृथ्वी का औसतन तापमान बढ़ रहा है। वन्य जीवों का संरक्षण भी प्राकृतिक सौंदर्य की व्यवस्था को चार चांद लगता है। इसलिए हमें पशु पक्षियों,जीव जंतुओं की प्रजातियां को बचाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पक्षियों के लिए रैन बसेरे लगवाएं।

हमें विश्वास है कि अगर हम मिलकर काम करेंगे, तो हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। और एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकते है।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीसीपी नरेंद्र कादयान, ट्री मैन देवेंद्र सूरा, वार्ड पार्षद नीतू दहिया, समाजसेवी आनंद कुमार, उप निरीक्षक जगत सिंह, उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button