Breaking NewsGohanaPoliticsपर्यावरणबीजेपीवृक्षारोपण

आज के युग मे पर्यावरण संरक्षण है बहुत जरूरी, प्लास्टिक मुक्त सोच अपनाएं हरियाली का संदेश फैलाए – डाॅ. अरविंद शर्मा सहकारिता मंत्री

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री ने किया पौधारोपण 

गोहाना, 05 जून। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का मकसद है लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नही। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़ पौधों, जंगलों के महत्व को समझे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लक्ष्य पर हमें आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरा महासागरों को प्रदूषित कर रहा है, वन जीवों को नुकसान पहुंचा रहा है और हमारे भविष्य को खतरे में डाल रहा है। उन्होंने बताया कि रिसाइक्लिंग को अपनाकर, सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करके तथा अपनी उपभोग की आदतों में परिवर्तन करके हम एक स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की दिशा में कदम बढ़ा सकते है। उन्होंने बताया कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास जैसे कि कचरे का सही ढ़ग से वर्गीकरण तथा वस्तुओं का पुनः उपयोग एक बड़ा बदलाव ला सकता है। हर बार जब हम प्लास्टिक से परहेज करते है, धरती को सांस लेने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम सब मिलकर प्लास्टिक या पाॅलिथिन का उपयोग बंद करें। कागज या कपडें के बने थैले का इस्तेमाल करें। हम सबको वर्ष मे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और लगाने के साथ-साथ उस पौधे के देखरेख भी करनी चाहिए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button