सिविल डिफेंस वालंटियर बनें और आपदा प्रबंधन में निभाएं अपनी अहम भूमिका -उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार
गूगल फॉर्म के माध्यम से 03 जून से 06 जून तक करें अपना ऑनलाइन पंजीकरण

उपायुक्त ने जिलावासियों से की वालंटियर बनने की अपील
सोनीपत, 02 जून। उपायुक्त एवं सिविल डिफेंस के जिला कंट्रोलर डॉ. मनोज कुमार ने आपदा प्रबंधन में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिलावासियों से सिविल डिफेंस वालंटियर बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में सिविल डिफेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।
डॉ. कुमार ने बताया कि जिले के युवाओं, पूर्व सैनिकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले नागरिकों को सिविल डिफेंस से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से 03 जून से 06 जून तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण के लिए ऑनलाइन लिंक और क्यूआर कोड उपलब्ध:-
डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सिविल डिफेंस वालंटियर बनना एक सम्मानजनक और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। यह सेवा पूर्णत: निस्वार्थ होती है, जिसमें वालंटियर्स संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
इच्छुक नागरिक नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं https://forms.gle/X3e1PbmvubQPyEkM6