Breaking NewsPoliticsReligionSonipat

भव्य और ऐतिहासिक होगा रोहतक मे होने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव : मोहन लाल बडौली 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य स्तरीय समारोह में आमजन को किया आमंत्रित 

वीर सावरकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा – राष्ट्रभक्ति और त्याग के प्रतीक थे सावरकर

अनिल जिंदल, सोनीपत, 28 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव इस बार रोहतक के पहरावर गांव में भव्य और विशाल स्तर पर राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन 30 मई को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विधायक श्री निखिल मदान के साथ अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि यह आयोजन गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्था, पहरावर के परिसर में होगा, जिसमें प्रदेशभर से सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी के बीच जोश और श्रद्धा की लहर देखने को मिल रही है। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी समाजों की छोटी-बड़ी संस्थाएं तन-मन-धन से जुटी हुई हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा संतों और महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने की शुरुआत की गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के इस विचार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने और आगे बढ़ाया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बडौली ने वीर सावरकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, विचारक और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने काले पानी की सजा जैसी अमानवीय यातनाओं को सहते हुए भी देशभक्ति की लौ को बुझने नहीं दिया। आज उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष लोगों की हत्या एक अमानवीय कृत्य था, जिसका माकूल जवाब भारत की सेना ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकियों का सफाया कर दिया। आज देशभर में इन बलिदानियों के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button