Breaking News
गोहाना को ग्रीन सिटी बनाने को कृतसंकल्प समाज कल्याण संगठन ने दो जगहों पर रोपे 76 पौधे
गोहाना :- शहर को ग्रीन सिटी बनाने को कृतसंकल्प समाज कल्याण संगठन ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम में रविवार को छोटूराम चौक से शहीद भगत सिंह चौक व जींद रोड स्थित शिव मुक्तिधाम में पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत संगठन के सदस्यों ने दोनों जगहों पर पिलखन, कटहल, पालम खीरा व चांदनी के 76 पौधे रोपे। उन्होंने पुराने पौधों की भी नुलाई-गुड़ाई की। इसके साथ ही उन्होंने शहर की सुंदरता को बढ़ाने व वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए सभी महापुरुषों के चौकों पर फूलदार व औषधीय पौधे रोपने का निर्णय लिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा, सुनील कुमार, मनोज, दिनेश, सुभाष, बलजीत जांगड़ा, मुकेश, दिव्यांश, सुमन, जगदीश, प्रवीण आदि मौजूद रहे।


