Breaking NewsCrimeGohanaपुलिस प्रशासन

फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर    

गोहाना, 30 अप्रैल : जिले की क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम नें फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चंद्रमोहन उर्फ़ सुमित पुत्र शिवकुमार निवासी देवीपुरा,गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 16 अप्रैल 2025 को अरुण पुत्र सुरेश निवासी आदर्श नगर, गोहाना जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी कि दिनांक 15-4-25 की रात को समय तकरीबन 10.30 PM पर मै काम करके अपने घर पर आया था। और मुझे एक दम गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जो मैं अपने मकान के सामने गली में पहुंचा तो मैने देखा की एक मोटरसाईकिल पर कुछ लडके सवार थे। जिनमे से मैने एक लडके को पहचान लिया जिसका नाम चन्द्रमोहन निवासी देवीपुरा, गोहाना है। जो करीब एक साल पहने चन्द्रमोहन ने अपने साथियो के साथ मिलकर मेरे साथ झगडा किया था। जो इसी बात की रंजिश रखते हुए चन्द्रमोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे मकान के सामने हवाई फायर किया है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

क्राईम यूनिट गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अनित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त तीन आरोपियों रोहित उर्फ़ छतरी पुत्र राजकुमार, प्रिंस पुत्र राकेश व आदित्य पुत्र दलबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त चौथे आरोपी चंद्रमोहन उर्फ़ सुमित पुत्र शिवकुमार निवासी देवीपुरा, गोहाना जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button