भाजपा के गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने करी जिला गोहाना के मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा
गोहाना, 26 अप्रैल : शनिवार को गोहाना के सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में भाजपा जिला गोहाना के अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने 8 मंडलों की कार्यकारिणी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली एवं शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद घोषित कर दी।
जिसमें भैंसवाल मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह, उपाध्यक्ष शिवकुमार गौड़, महामंत्री बलबीर कश्यप, कथूरा मंडल में जितेन्द्र शर्मा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अमित खरब, महामंत्री संदीप जांगड़ा, बूटाना मंडल में राजेश शर्मा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भूपेंद सांगवान, महामंत्री शिवनारायण, मुडलाना मंडल में अध्यक्ष इंद्रपाल, उपाध्यक्ष ईश्वर, महामंत्री मुकेश, फरमाना मंडल में अध्यक्ष संजय रोहिल्ला, उपाध्यक्ष नवीन, महामंत्री केशव, मोहाना मंडल में संजय दहिया अध्यक्ष, रामचंद्र उपाध्यक्ष, कपूर भोरिया महामंत्री, खानपुर मंडल में प्रवीण खुराना अध्यक्ष, धर्मवीर शर्मा उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार महामंत्री, जुआं मंडल में विनोद भोरिया अध्यक्ष, बलबीर उपाध्यक्ष, जितेन्द्र को महामंत्री बनाया गया है।
इस मौके पर डॉ. धर्मवीर नांदल, ओमप्रकाश शर्मा, बलराम कौशिक, रमेश कश्यप, महेंद्र चिड़ाना, डॉ. राममेहर राठी, सुमित कक्कड़, प्रदीप बड़वासनी, राजू पटवा, विपिन गोयल, शेर सिंह बेडवाल, रोशन आदि उपस्थित रहे।


