Breaking NewsCrimeGohana

फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल की बरामद, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल     

गोहाना, 19 मार्च : जिले की क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम नें फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आदित्य पुत्र दलबीर निवासी शिव नगर गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि दिनांक 16 अप्रैल 2025 को अरुण पुत्र सुरेश निवासी आदर्श नगर, गोहाना जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी कि दिनांक 15-4-25 की रात को समय तकरीबन 10.30 PM पर मै काम करके अपने घर पर आया था। और मुझे एक दम गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जो मैं अपने मकान के सामने गली में पहुंचा तो मैने देखा की एक मोटरसाईकिल पर कुछ लडके सवार थे। जिनमे से मैने एक लडके को पहचान लिया जिसका नाम चन्द्रमोहन निवासी देवीपुरा, गोहाना है। जो करीब एक साल पहने चन्द्रमोहन ने अपने साथियो के साथ मिलकर मेरे साथ झगडा किया था। जो इसी बात की रंजिश रखते हुए चन्द्रमोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे मकान के सामने हवाई फायर किया है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

क्राईम यूनिट गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अनित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त दो आरोपियों रोहित उर्फ़ छतरी पुत्र राजकुमार निवासी गाँधी नगर गोहाना जिला सोनीपत व प्रिंस पुत्र राकेश निवासी देवीपुरा, गोहाना जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी आदित्य पुत्र दलबीर निवासी शिव नगर गोहाना जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button