जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने गोहाना जिला से हजारों की संख्या में रैली में पहुंचने पर गोहाना वासियों का किया धन्यवाद
गोहाना,15 अप्रैल : बीजेपी गोहाना के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने मंगलवार को कहा कि पी. एम. नरेंद्र मोदी का हरियाणा से खास और व्यक्तिगत लगाव है। वह मोदी की यमुनानगर रैली से लौटने के बाद शहर में गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के निकट स्थित प्रदीप सांगवान के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत रहे थे।
गोहाना जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि गोहाना जिला के कार्यकर्ताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यमुनानगर रैली में जिला गोहाना से हजारों की संख्या में पहुंचने पर धन्यवाद किया। अपने संबोधन में मलिक ने कहा कि अपने बलबूते पर देश में स्पष्ट बहुमत हासिल कर प्रदेश में भी कमल खिलाने की व्यूहरचना उस समय तैयार हुई थी जब मोदी प्रदेश भाजपा के प्रभारी थे।
अब प्रधानमंत्री द्वारा यमुनानगर में 800 मेगा वाट थर्मल प्लांट की परियोजना के शुरू करने पर प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं रहेगी। हिसार में हवाई अड्डे के उद्घाटन का प्रदेश के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर धन्यवाद किया। इन परियोजनाओं से विकास को नई गति मिलेगी। नरेन्द्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री राष्ट्र का गौरव हैं। विश्व में प्रधानमंत्री भारत की आन बान शान को बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. राम मेहर राठी, जितेंद्र शर्मा, सूरत सिंह, महेंद्र चिड़ाना, इंद्रपाल, राजेश कुमार, पंकज शर्मा, राम निवास सांगवान, अशोक सैन, सोनिया सैन आदि भी मौजूद रहे।


