Breaking NewsGohanaHealthSocial

ग्राम सुधार समिति खन्दराई ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस  

गोहाना, 8 अप्रैल : आज ग्राम सुधार समिति खन्दराई द्वारा गांव में ( विश्व स्वास्थ्य दिवस ) के अवसर पर स्वस्थ जीवन जीने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जगमहेन्द्र सिंह के साथ समिति सदस्यों द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वस्थ जीवन जीने के पोस्टर चिपकाए गए।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जगमहेन्द्र सिंह ने गांव के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमारे बुजुर्ग कहां करते थे – “पहला सुख निरोगी काया” अर्थात शरीर स्वस्थ रहने पर ही सबसे पहला सुख मिलता है। आज भागदौड़ की जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति ओर भी ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखने के लिए ही सन 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रति वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके तहत इस समय विश्व के 195 देश अपने अपने स्तर पर अपने देशों को रोग मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रति वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन एक नए थीम के अन्तर्गत विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है। इस वर्ष यानि 2025 का थीम है – “स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य “( Healthy Beginnings, Hopeful Furtures) है। जो ( माँ और शिशु) के स्वास्थ्य पर केन्द्रित रहेगा। इसलिए विश्व स्वास्थ्य दिवस से प्रेरित होकर अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें तथा समय पर इलाज करवाएं।

आज के इस स्वास्थ्य के प्रति विश्व स्वास्थ्य दिवस जागरूकता कार्यक्रम अभियान में समिति अध्यक्ष जगमहेन्द्र सिंह के साथ समिति के सदस्य बिट्टू कश्यप, प्रताप सिंह, कमाला, सोनू अनिल मोर, ओम प्रकाश कन्हैया लाल, राजसिंह, टोनी, कुलदीप, संदीप,बिजेंद्र सिंह, बली राम आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button