Haryana

Haryana Eid Holiday 2025: ईद पर छुट्टी नहीं! हरियाणा में सरकार ने बदला फैसला, मुस्लिम समुदाय में नाराजगी!

Haryana Eid Holiday 2025: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने ईद-उल-फितर की छुट्टी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने अवकाश की सूची में संशोधन करते हुए ईद-उल-फितर को गजटेड अवकाश से हटाकर वैकल्पिक अवकाश में बदल दिया है। ऐसे में अब 31 मार्च को ईद की छुट्टी रद्द होने को लेकर सदन में सवाल उठाया गया।

कांग्रेस विधायक ने किया सवाल, CM सैनी ने दिया जवाब

कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने सरकार से सवाल किया कि मुस्लिम समाज का केवल एक ही त्योहार होता है, जिसे पूरे देश में मनाया जाता है। फिर हरियाणा में ईद की छुट्टी को गजटेड से हटाकर वैकल्पिक क्यों कर दिया गया? इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया कि यह फैसला वित्तीय वर्ष के अंत के कारण लिया गया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है, इसलिए प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

Haryana Eid Holiday 2025: ईद पर छुट्टी नहीं! हरियाणा में सरकार ने बदला फैसला, मुस्लिम समुदाय में नाराजगी!

पूर्व सीएम हुड्डा ने जताई आपत्ति

इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह गलत है, क्योंकि देशभर में ईद पर छुट्टी होती है। इस पर सीएम सैनी ने कहा कि इसे सदन में मुद्दा न बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के दिन वैकल्पिक अवकाश ले सकते हैं।

मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र

बता दें कि 31 मार्च को ईद के दिन गजटेड अवकाश की जगह शेड्यूल-2 के तहत वैकल्पिक अवकाश घोषित किया गया है। इसे लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस बार ईद पर राज्य में कोई सरकारी अवकाश नहीं होगा, बल्कि यह वैकल्पिक अवकाश रहेगा। हरियाणा सरकार ने नए साल पर अवकाश का कैलेंडर जारी किया था, जिसमें मार्च महीने में तीन छुट्टियां थीं – 14 मार्च को होली, 23 मार्च को शहीद दिवस और 31 मार्च को ईद-उल-फितर। होली और शहीद दिवस की छुट्टियां हो चुकी हैं, लेकिन ईद से पहले सरकार ने आदेश जारी कर छुट्टी को रद्द कर दिया। प्रशासनिक दृष्टि से सरकार का यह फैसला अहम माना जा रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button