भारत के प्रमुख वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे पंडित मोतीलाल नेहरू : डॉक्टर सुरेश सेतिया

गोहाना : 6 फरवरी : गोहाना के पुराना बस स्टैंड स्थित सत नगर में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू की 94 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया | जिसमें मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के निदेशक डॉक्टर सुरेश सेतिया ने कहा पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के प्रमुख वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे | उन्होंने तत्कालीन समय में ला की डिग्री में टॉप किया था और 1883 में पहले केस की 5 रुपये फीस शुरू की थी | फिर वे तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते गए और 1894 में उनको फीस एक लाख 52000 तक मिलने लगी थी | उन्होंने 1920 में वकालत को छोड़कर महात्मा गांधी के साथ देश की आजादी की लड़ाई में जुट गए | उन्होंने विदेशी कपड़े उतार कर खद्दर पहनना शुरू कर दिया | उन्होंने अपना आलीशान घर आनंद भवन राष्ट्र को उपहार में दे दिया था | श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की उन्होंने कहा पंडित मोतीलाल नेहरू दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे | कुछ महीनो के लिए जेल भी गए | लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें रिहा कर दिया गया | कुछ महीने बाद 6 फरवरी 1931 को उनका निधन हो गया श्रद्धांजलि समारोह में मदनलाल अत्री, धर्मपाल लाठर, सुभाष शर्मा, उधम सिंह, मनोज सैनी, सुषमा सेतिया, पूजा रानी, मुकेश पांचाल, सुनीता, सुदेश तथा खुशी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |