AdministrationBreaking NewsGohanaPolitics
एसडीएम अंजली श्रोत्रिय ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ

गोहाना :-24 जनवरी : आज दिन शुक्रवार को गोहाना की एसडीएम अंजली श्रोत्रिय ने शहीद मदनलाल ढींगडा स्टेडियम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारी व स्टेडियम में मौजूद स्कूली बच्चों और टीचरों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। ताकि मतदान के प्रति लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके। सरकार के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाना था लेकिन 25 जनवरी दिन शनिवार को अवकाश होने के कारण यह शपथ आज 24 जनवरी 2025 को शहीद मदनलाल ढींगडा स्टेडियम में सुबह 11:00 बजे के समय दिलाई गई।



