Breaking NewsDelhiPatriotismSocial
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर एक बार फिर दिखेगा हरियाणा का गौरव
"समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास" थीम पर आधारित हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की जाएगी।

चंडीगढ़ :-26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर एक बार फिर हरियाणा का गौरव दिखाई देगा। इस दिन “समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास” थीम पर आधारित हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। झांकी में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक प्रगति की झलक देखने को मिलेगी।
इसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिए गए ज्ञान से लेकर आधुनिकता के साथ बढ़ते हरियाणा को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, ‘खेलों के पॉवर हाउस’ हरियाणा की झलक भी झांकी में दिखेगी। इस झांकी को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा तैयार किया गया है।