Breaking NewsGohanaPolitics
डॉ रीटा शर्मा धर्मपत्नी डॉ. अरविंद शर्मा ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड 11 में स्थानीय नागरिकों की समस्याए सुनी

गोहाना :-19 जनवरी : आज श्री सनातन धर्म मंदिर मेन बाजार, गोहाना में डॉ रीटा शर्मा धर्मपत्नी डॉ. अरविंद शर्मा, केबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड 11 में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों द्वारा दी गई शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वार्ड न. 11 की पार्षद श्रीमती अंजू कालड़ा जी, श्री सुरेन्द्र कालड़ा, श्री भूपेन्द्र मुदगिल (मंडल अध्यक्ष), श्रीमति कमलेश सैनी, श्री सुमित ककड़, श्री संजय मेहंदीरत्ता, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, श्रीमती रीना शर्मा, श्री प्रवीन कपूर, श्री बिजेंद्र खिची, श्री बबलू बाल्मीकि, श्रीमती सत्यवती पांचाल, डॉ. रमेश कश्यप एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।



