बरोदा हलके के कथूरा, बूटाना, मुड़लाना और खरखौदा मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
कार्यकर्ता पार्टी में ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने का काम करें : राजकुमार कटारिया

गोहाना : सोमवार को भाजपा के बरोदा हलके के कथूरा, बूटाना, मुड़लाना और खरखौदा मंडलों के कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया। आयोजित बैठकों की अध्यक्षता भाजपा के बरोदा हलका के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सांगवान ने की। मुख्यातिथि के रूप में सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार कटारिया पहुंचे।अपने संबोधन में राजकुमार कटारिया ने शक्ति केन्द्र प्रमुखों एवं बूथ अध्यक्षों को पार्टी में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य जोड़ने का आव्हान किया।प्रदीप सांगवान ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा किए गए विकास कार्यों से हर वर्ग खुश है। इन मीटिंगों का आयोजन गांव मदीना, भावड़, जागसी व कटवाल में किया गया। इस मौके पर जितेन्द्र शर्मा, राजेश भावड़, आजाद जागसी, सूरत सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी डॉ.राममेहर राठी, सुरेन्द्र नंबरदार, मनोज शर्मा, कवंल मलिक, रामनिवास सांगवान, कुलदीप शर्मा सहित चारों मंडलों के महामंत्री, शक्ति केन्द्र प्रमुख और बूथ प्रमुख मौजूद रहे।



