छपरा गांव में सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन समारोह आयोजित

गोहाना :- 5 जनवरी : सहकारिता, कारागार, चुनाव, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज में हर जरूरतमंद को अपने साथ लेकर आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने पर जोर दें और उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाएं। ऐसा होगा, तभी हम भारत को विकसित भारत बनाने के सपने को पूरा कर पाएंगे।
रविवार शाम सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का छपरा गांव में सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अभिनंदन किया गया। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पी. एम. नरेंद्र मोदी और सी.एम. नायब सिंह सैनी भी निरन्तर अंत्योदय की भावना से गरीब व्यक्ति के उत्थान को लेकर काम कर रहे हैं। उसी विचार पर आगे बढ़ते हुए हमें भी हर जरूरतमंद को मिलकर मजबूत बनाना है।
सम्मान समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के सामने ग्रामीणों द्वारा जलभराव, जर्जर सड़क, माइनर
जीर्णोद्वार से लेकर बस यात्रियों की समस्याओं के बारे में बताया गया तो उन्होंने मौके पर मौजूद एस.डी.एम. अंजलि श्रोत्रिय को समाधान के लिए निर्देश दिए। डॉ अरविंद शर्मा ने मौके पर ही फोन करके उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सांगवान, बलराम कौशिक, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. राममेहर राठी, शुगर मिल की एम.डी. अंकिता वर्मा, सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति से जयकिशन शर्मा, राजकुमार फौजी, रामदिया बुटाना, सुरेश भादोठी, सुरेश गंगाना, श्रीभगवान माजरा, महाबीर गुड्डू आदि उपस्थित रहे।



