Breaking NewsGohanaPatriotismPoliticsReligionSocial

गोहाना में आयोजित माता सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह में पहुँचे डॉ अरविंद शर्मा बतौर मुख्यअतिथि

गोहाना :- 3 जनवरी : गोहाना शहर के पानीपत रोड स्थित जे के गार्डन में आयोजित माता सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह में सहकारिता, कारागार, चुनाव, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार सायं कहा कि माता सावित्री बाई फुले द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर दिखाए गए रास्ते पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चल रहे हैं। देश में नारी शक्ति के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को मजबूत करने के जो प्रयास हुए हैं, उनके सकारात्मक परिणाम हमारे सामने हैं। आज इसी विश्वास के चलते देश, प्रदेश और परिवार मजबूत हो रहे हैं।

डॉ. अरविंद शर्मा पानीपत रोड माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के उत्थान को लेकर जो संघर्षपूर्ण जीवन जिया, उसकी बदौलत आज आमजन की विचारधारा में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि माता सावित्री बाई फुले द्वारा दिखाए गए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को शुरू किया। नारी आबादी को समानता का अधिकार देने के उनके प्रयास सफलता की कहानी गढ़ रहे हैं। महिलाओं की आर्थिक संपन्नता के विचार को मजबूत करते हुए बीमा सखी योजना को शुरू किया जा चुका है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पी.एम. नरेंद्र मोदी और सी. एम. नायब सिंह सैनी की सोच केवल नारी सशक्तिकरण के विचार को मजबूत बनाने की है। इसी रास्ते पर चलते हुए हम देश, प्रदेश और परिवार को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक आज अपने बेटा, बेटी को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें, ताकि वो समाज व देश के प्रति जिम्मेदार बनें।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि नायब सिंह सैनी का लक्ष्य प्रदेश में समान भाव से विकास की रफ्तार को बढ़ाना है और वह इसके लिए संकल्प लेकर निकल चुके हैं। हर इलाके की समस्या को जानने, समझने और उनका समाधान करने के लिए विधानसभा स्तर पर जा रहे हैं। उनके द्वारा आमजन की समस्याओं के निदान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में अब समस्याएं कम हो रही हैं, क्योंकि उनका नियमित तौर पर समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अरुण निनानिया, चेयरमैन कर्मबीर सैनी,
राजेंद्र सैनी, अनिल सैनी, रामसिंह सैनी, रामभगत फौजी, संदीप सैनी, रणधीर लठवाल, रामू रामपाल वाल्मीकि, अनिल चावला, कृष्ण सैनी, नरेंद्र गहलावत, रीना शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button