AdministrationBreaking NewsGohanaPoliticsSocial
नगर परिषद की चेयर पर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने किया गोहाना के पहले ओपन थिएटर का शिलान्यास

गोहाना : 2 जनवरी : नगर परिषद और पार्षद मिलकर गोहाना को न केवल स्वच्छ, बल्कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने में जुटे हुए हैं। आज मदनलाल ढींगरा पार्क में पहले ओपन थिएटर का शिलान्यास नगर परिषद की चेयर पर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने नारियल फोड़ कर किया। गोहाना में तीन ओपन थिएटर बनाए जा रहे हैं, जिनमें मंच, म्यूजिक सिस्टम और प्रोजेक्टर की सुविधा होगी।
शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क, मंगल सेन पार्क और चंद्रशेखर पार्क में बनने वाले इन थिएटरों की लागत 10-10 लाख रुपये होगी। यह पहल न केवल मनोरंजन बल्कि सामुदायिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देगी।
इस मौके पर वार्ड के एमसी मुकेश देवगन नरेंद्र एमसी, सुनील एमसी, विनोद राजोरा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



