भाजपा हर बूथ पर 3 सक्रिय सदस्य बनाएगी : मीना परमार

गोहाना : 24 दिसंबर : भाजपा बरोदा हलका के कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। मीटिंग का आयोजन प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व बरोदा हलका से पूर्व उम्मीदवार प्रदीप सांगवान ने किया। मुख्यातिथि के रूप में सदस्यता अभियान की प्रदेश सहप्रभारी व भाजपा महिला मोर्चे की महामंत्री मीना परमार पहुंची। मंच का संचालन डॉ. राममेहर राठी ने किया। अपने संबोधन में मीना परमार ने कहा कि भाजपा हर बूथ से 3 सक्रिय सदस्य बनाएगी। जो कार्यकर्ता 50 सामान्य सदस्य बना चुका है, वह सक्रिय सदस्य बन सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 100 वा जन्म दिवस धूमधाम से मनाने का काम करें। प्रदीप सांगवान ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने सैनिकों का सम्मान करते हुए उनके परिजनों के हितार्थ अनेकों योजनाओं को लागू करने का काम किया था। प्रधानमंत्री सड़क योजना बाजपेयी की ही देन थी। इस मौके पर उनके साथ डॉ.ओमप्रकाश शर्मा, सोनिया मोर, नीतू सांगवान, अनूप कुंडू, रीना शर्मा, राजेश भावड़, जितेंद्र शर्मा, सूरत सिंह, सुरेन्द्र नंबरदार, ओमबीर वत्स, रमेश कश्यप, सतपाल लठवाल, सुरेंद्र पूनिया, सत्यवान आर्य, डॉ. देवेन्द्र, बलबीर सरिता, ऋतु, प्रसन्नी, भारती आदि उपस्थित रही।



