25 दिसंबर को होगा पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह दिल्ली में : मुख्तार डांगी

गोहाना : 22 दिसंबर : भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह की 30 वी पुण्यतिथि दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रीय स्तरीय विराट विश्वकर्मा श्रद्धांजलि महासम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर वार बुधवार को प्रातः 10:00 बजे किया जा रहा है | इस कार्यक्रम को लेकर वार्ड नंबर 16 चोपड़ा कॉलोनी में श्री विश्वकर्मा पांचाल महासभा हरियाणा के गोहाना इकाई के महासचिव मुख्तार सिंह दांगी के निवास पर विश्वकर्मा समाज के प्रमुख लोगों की मीटिंग में दिल्ली पहुंचने का न्योता दिया | उन्होंने कहा महासम्मेलन में देश के अनेक विश्वकर्मा समाज के संगठनों के सदस्य भाग लेंगे और ज्ञानी जैल सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे | उन्होंने बताया की विश्वकर्मा समाज को संगठित करने का अभियान ज्ञानी जैल सिंह के पुत्र इंद्र सिंह बब्बू ने देश भर में चला रखा है जिसमें काफी हद तक सफलता मिल चुकी है | उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज आज अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहा है | जिसे राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है | वहीं विश्वकर्मा समाज का एक राष्ट्रीय सत्र का संगठन भी तैयार करने की कोशिश की जा रही है |उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि वह भारी संख्या में विराट विश्वकर्मा श्रद्धांजलि महासम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराये | बैठक में आजाद सिंह दांगी, उमेद पांचाल, राजेंद्र पांचाल, भानेराम पांचाल, सुरेश जांगड़ा, समेराम धीमान, मनीष पांचाल, जगदीश चांदीवाल, बिट्टू एडवोकेट, पुष्पेंद्र दांगी तथा ओम प्रकाश जांगड़ा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |



