Breaking NewsGohanaPolitics

बूथ स्तर से प्रारंभ होगी भाजपा की चुनाव प्रक्रिया

गोहाना :-16 दिसम्बर : भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन की चुनाव की प्रक्रिया को बूथ की सबसे छोटी यूनिट से एक जनवरी से प्रारंभ कर देगी। सोमवार को यह जानकारी हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने दी।

मोहन लाल बड़ौली शहर में बरोदा हलके के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान के कार्यालय में उन्हीं की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ता सभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यकर्ता सभा में सोनीपत जिला भाजपा के जिला प्रभारी सतीश नांदल और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के साथ सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी राज कुमार कटारिया भी पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दावा किया कि राज्य में 36 लाख प्राथमिक सदस्य और 20 हजार सक्रिय सदस्य बन चुके हैं जिन की विधानसभा और बूथ स्तर की सूचियां मंगलवार को पूरे प्रदेश में जारी कर दी जाएंगी। बरोदा हलके में 62 हजार सदस्य बनाए जाने हैं। इनमें से 22 हजार सदस्य बन चुके हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बड़ौली ने कहा कि जिन के पास छोटे फोन हैं, वे दूसरे के स्मार्ट फोन का प्रयोग कर सदस्य बन सकेंगे। 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाला सक्रिय सदस्य बनाने का हकदार होगा। जो भी सदस्य बनेंगे, उनके मोबाइल फोन पर उन्हें नियमित रूप से सरकार और संगठन से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त होंगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार एक जनवरी से बूथ स्तर के चुनाव प्रारंभ हो जाएंगे। उसके बाद मंडल, फिर जिला और बाद में प्रदेश स्तर के संगठन चुनाव होंगे। कार्यकर्ता सभा में मनोज जैन, निशांत छोक्कर, डॉ. राममेहर राठी, ओमवीर वत्स, रणधीर लठवाल, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र जवाहरा नंबरदार, संतराम वाल्मीकि, कश्मीर खासा, महावीर गुप्ता, रविंद्र जागलान, आजाद जागसी, अनूप कुंडू, राजेश भावड़, जीतेंद्र शर्मा आदि भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button