Breaking NewsGohanaPolitics

प्रदीप सांगवान ने जागसी, बिचपड़ी, अहमदपुर माजरा व महमूदपुर गावों में किये धन्यवादी दौरे 

नायब सरकार से हर वर्ग खुश है : प्रदीप सांगवान

गोहाना : 15 दिसंबर : प्रदेश की नायब सरकार से हर वर्ग खुश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए परियोजनाएं बना रहे हैं। यह बात रविवार को भाजपा के बरोदा हलका से पूर्व उम्मीदवार प्रदीप सांगवान ने अपने धन्यवादी दौरों के दौरान गांव जागसी, बिचपड़ी, अहमदपुर माजरा व महमूदपुर में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पिछले 56 दिनों के कार्यकाल में 126 परियोजनाओं को लागू करने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास कोई भी गणमान्य समस्या लेकर जाता है, उनकी समस्याओं का सम्बंधित अधिकारियों से तुरन्त समाधान करवाने का काम करते हैं। इस मौके पर उनके साथ डॉ.राज सिंह सांगवान, आजाद जागसी, डॉ.राममेहर राठी, राजेश भावड़, सुरेन्द्र नंबरदार, ओमबीर वत्स, दारा सिंह नैन, जितेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, रामबीर पूनिया, सुरेन्द्र पूनिया, राजू शर्मा सरपंच, जस्सा सरपंच, रमेश सरपंच, गोविंद सरपंच, छोटू सेकेट्री, रीनु मलिक सेकेट्री, मंगलीराम, सतपाल मान सरपंच, विक्की सरपंच आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button