Breaking NewsGohanaPolitics

बेटे को सेट करने की हुड्डा की प्लानिंग हो गई फेल : रामचंद्र जांगड़ा

गोहाना :-11 दिसम्बर : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्लानिंग विधानसभा चुनाव में अपने बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को सेट करने की थी जो फेल हो गई । उन्होंने किसान आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया तथा आरोपी लगाया कि विदेशी ताकतों के इशारे पर देश और पी.एम. की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा गोहाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी एक कोने में बारिश हो और बाकी खेत बंजर पड़ा रहे तो वह खेत कैसे फल-फूल सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूरे प्रचार अभियान में न तो कोई दलित नेता था, ने कोई बैकवर्ड नेता था, न कोई व्यापारी नेता था, ऐसे में कांग्रेस की सरकार आखिर बनती तो बनती कैसे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पूरी प्लानिंग अपने बेटे को सेट करने की थी, वह धराशायी हो गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रामचंद्र जांगड़ा ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हए दावा किया कि भारत सरकार किसानों के लिए बहुत कुछ कर रही है। हरियाणा में पहले से 24 फसलें एम. एस. पी. पर खरीदी जा रही हैं। इनमें से कुछ फसलें तो ऐसी हैं जो प्रदेश में पैदा भी नहीं होती हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी घोषणा कर चुके हैं कि किसानों की फसलें एम.एस.पी. पर खरीदी जाएंगी।

राज्यसभा सांसद ने पी.एम. के प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के विजन को दरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध खादों और कीटनाशकों के प्रयोग का ही परिणाम है कि पंजाब में कैंसर से बड़े पैमाने पर मौतें हो रही हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button