Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की जीत पर प्रदीप सांगवान के कार्यालय पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने लड्डु बाँट कर मनाई ख़ुशी

गोहाना : 23 नवंबर : महाराष्ट्र में दूसरी बार भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर बरोदा हलका से पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान के कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में लड्डू बांटे। प्रदीप सांगवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष उन्नति की नई बुलंदियों को छू रहा है। देश को पूरे विश्व में गौरव मिला है। यही कारण है कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देने का काम किया है। राजस्थान और उत्तरप्रदेश के उपचुनाव में भी भाजपा के ज्यादा उम्मीदवार जीते हैं, ये सब नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र हित की नीतियों के कारण ही संभव हो पाया है। इस मौके पर उनके साथ मुड़लाना मंडल अध्यक्ष आजाद जागसी, जिला मीडिया सह प्रभारी डॉ.राममेहर राठी, बुटाना मंडल अध्यक्ष राजेश भावड़, कथुरा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, भैंसवाल मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह, सुरेंद्र नंबरदार, महावीर गुप्ता, सत्यवान आर्य, मंगली राम, मुकेश पहलवान, बलबीर, छोटू सेकेट्री,रीनु मलिक, रामनिवास सरपंच,राजपाल आदि मौजूद थे

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button