हर हाल में गोहाना में कमल खिलेगा : जे पी दलाल
गोहाना :-17 अगस्त : गोहाना के बरोदा रोड स्थित बजाज पैलेस में शुक्रवार को गोहाना विधान सभा के प्रमुख हरियाणा के वित्त मंत्री जे पी दलाल ने गोहाना विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। कार्यकर्ता सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने की।सह प्रमुख के रूप में जगमोहन आनंद पहुंचे। दलाल ने गोहाना विधान सभा के तीनों मंडल पन्ना प्रमुखों, शक्ति केन्द्र प्रमुखों, बीएलए 1 आदि को अपने अपने मंडलों में अपनी सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने आगे कहा कि गोहाना विधान सभा में हर हाल में कमल खिलेगा। इस मौके पर उनके साथ निशांत छोक्कर , मनोज जैन, तीर्थ राणा, राजू विरमानी, परमवीर सैनी, नरेंद्र गहलावत, वीरेंद्र भनवाला, बलराम कौशिक, गुलशन विरमानी, इन्द्र देव, प्रवीन कश्यप, सुमित कक्कड़, अरुण बड़ौक , मुकेश सैनी,संदीप जांगड़ा,विजेंद्र मल्हा, डा.रमेश कश्यप, राकेश कुमारी, प्रवीन पायलट, अशोक करेवड़ी आदि उपस्थित थे।



