Breaking NewsGohanaPolitics

भाजपा का संगठन पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ स्तर तक बहुत ही मजबूत है : ओमप्रकाश धनखड़

 

गोहाना :-17 अगस्त : शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व बरोदा विधान सभा के प्रमुख ओमप्रकाश धनखड़ ने गोहाना के बरोदा रोड स्थित बजाज पैलेस में बरोदा हलका के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। कार्यकर्ता सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने की।धनखड़ ने बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि हमनें प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाकर नायब सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है।भाजपा का संगठन पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ स्तर तक बहुत ही मजबूत है।उन्होंने पन्ना प्रमुखों,शक्ति केंद्र प्रमुखों, बीएलए 1आदि सभी से पूरी मेहनत के साथ काम करने का आह्वाहन किया। इस मौके पर उनके साथ सह प्रमुख जाहिर हुसैन, उमेश शर्मा, डा.धर्मबीर नांदल, भूपेंद्र मलिक, सुधीर मलिक, प्रदीप सांगवान, पहलवान योगेश्वर दत्त, बलजीत मलिक, डा.ओपी शर्मा, रणधीर लठवाल, डा.राममेहर राठी, आजाद जागसी, सूरत सिंह, पार्षद तकदीर नरवाल, राजेश भावड़, जितेंद्र शर्मा, भलेराम नरवाल, रविंद्र जागलान, राजकुमार शर्मा, प्रदीप मलिक, अशोक नरवाल, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button