Breaking NewsGohanaPoliticsSocial
चमार महासभा की गोहाना यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव 18 को होगा
गोहाना :-16 अगस्त: हरियाणा प्रदेश चमार महासभा की गोहाना यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव 18 अगस्त को सुबह 10 बजे शहर में महम मोड़ के निकट स्थित संत रविदास मंदिर में होगा। वर्तमान अध्यक्ष ओ. पी. मेहरा के अनुसार चुनाव से पहले सचिव एडवोकेट रामानंद धनखड़ और कोषाध्यक्ष हरिदास गिरोह महासभा का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। चुनाव प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मबीर मदीना और प्रदेश प्रवक्ता अशोक बामनिया की देखरेख में होगा।



