Breaking NewsGohanaPolitics

जोनी लठवाल निरंतर तीसरी बार जजपा के जिला प्रवक्ता नियुक्त

गोहाना :-16 अगस्त : बरोदा हलके के मुंडलाना गांव के जोनी लठवाल लगातार तीसरी बार सोनीपत जिला जजपा के जिला प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। जोनी लठवाल शोधार्थी हैं। वह जींद स्थित चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। जोनी लठवाल को 19 वर्ष से पहले इनेलो और अब जजपा में अहम जिम्मेदारियां मिलती रही हैं। वह इस समय इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वह कॉलेज इकाई से ले कर सोनीपत जिला इकाई और प्रदेश यूनिट के उपाध्यक्ष और महासचिव भी रह चुके हैं। जिला प्रवक्ता के पद पर अपनी हैट्रिक के लिए जोनी लठवाल ने जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सी.एम. दुष्यंत सिंह चौटाला और हरियाणा जजपा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button