नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरुण निनानिया ने गोहाना में निकाली तिरंगा यात्रा, दिखाया अपना दम
गोहाना :-13 अगस्त : नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पहली बार हुए सीधे चुनाव में दूसरे स्थान पर रहते हुए सबको चौंकाने वाले उम्मीदवार अरुण निनानिया ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली । उन्होंने तिरंगा यात्रा नई सब्जी मंडी से प्रारंभ की जो पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए पानीपत चुंगी पर सम्पन्न हुई।
पहली बार नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जब सीधे जनता ने मतदान किया, गोहाना का परिणाम हैरतअंगेज रहा । दलित समुदाय से वास्ता रखने वाले अरुण निनानिया ने जहां सामान्य गोहाना सीट से अपनी किस्मत को दांव पर लगाया, वहीं बड़े-बड़े धुरंधरों को पछाड़ते हुए वह दूसरे स्थान पर रहे थे । अगर कुछ वोट इधर से उधर और हो जाते, निनानिया नगर परिषद के अध्यक्ष पद का सीधा चुनाव जीत भी सकते थे।
अरुण निनानिया की तिरंगा यात्रा में युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। दलित नेता ने अपनी यह यात्रा नई सब्जी मंडी से प्रारंभ की। उनकी तिरंगा यात्रा भगवान परशुराम चौक, डॉ. अंबेडकर चौक, समता चौक, बरोदा रोड, पुरानी अनाज मंडी, कॉलेज मोड़, दीनबंधु चौ. छोटू राम चौक, शहीद स्मारक और चौ. देवीलाल चौक से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी के निकट सम्पन्न हुई।



