Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक की भाजपा नेतृत्व को चुनौती, ऐसा एक काम बता दो जिसका शिलान्यास भी आपने किया हो और उद्घाटन भी आपने

गोहाना :-13 अगस्त : पहले मनोहर लाल खट्टर सी. एम. रहे या अब नायब सिंह सैनी हैं, भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व ऐसा एक काम बता दे जिसका गोहाना में शिलान्यास भी उसने किया हो और उद्घाटन भी। मंगलवार को यह चुनौती गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने दी |

जगबीर सिंह मलिक पुराने बस स्टैंड पर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उनके अनुसार सेंट्रल लीडरशिप के साथ जरूरी मीटिंग के चलते रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 15 अगस्त के अपने सब कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्हें उस दिन सुबह रोहतक में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी में सम्मिलित होना तो शाम के समय गोहाना शहर में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान मे पैदल यात्रा करनी थी। नई तिथि बाद में तय होगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक ने अचरज जाहिर किया कि उनसे विधायक निधि के नाम पर 5 करोड़ प्रति वर्ष का हिसाब मांगा जा रहा है। हिसाब मांगने वालों को यह तक मालूम नहीं कि केवल पहले साल 5 करोड़ रुपए आवंटित हुए, दूसरे साल कोरोना के चलते इस निधि की कोई ग्रांट रिलीज नहीं हुई तो शेष तीन साल में हर साल पांच करोड़ की जगह दो करोड़ आए। जगबीर सिंह मलिक ने दावा किया कि उनके पास विधायक निधि के कुल प्राप्त 11 करोड़ के एक-एक पैसे का पूरा हिसाब है।

जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि वह जल्दी ही पूरे आंकड़े सार्वजनिक करेंगे कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 9 साल सी.एम. रहते गोहाना को कितने हजार करोड़ रुपए मिले तथा भाजपा के शासनकाल में कैसे इस इलाके से सौतेला व्यवहार करते हुए कांग्रेस का साथ देने की सजा पूरे इलाके को दी गई।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button