गोहाना के सेक्टर 7 में स्थित कम्युनिटी सेंटर में बीजेपी के मुंडलाना मंडल का त्रिदेव सम्मेलन
किसानों की सच्ची हितैषी है नायब सरकार : दोदवा
गोहाना :-10 अगस्त : सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने शनिवार को कहा कि प्रदेश की नायब सरकार किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है । विपक्षी दल स्वयं सत्ता में रहते किसानों के शुभचिंतक होने का ढोंग भर करते रहे तथा उनका अपने शासन में जम कर शोषण किया ।
जसबीर दोदवा शहर के सेक्टर 7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में मुंडलाना मंडल के त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आजाद सिंह जागसी ने की। दोदवा ने कहा कि नायब सैनी देश की ऐसी पहली सरकार है जिसने किसानों की 24 फसलों को एम.एस.पी. पर खरीदने का फैसला किया है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सूखे की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को 2 हजार रुपए प्रति एकड़ की सहायता प्रदान करने का निश्चय किया है। केंद्र की सरकार द्वारा किसानों को पहले ही 6 हजार रुपए की सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश सचिव पं. उमेश शर्मा और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह मलिक के साथ रणधीर लठवाल, मीना नरवाल, जितेंद्र शर्मा, डॉ. राम मेहर राठी, तकदीर नरवाल, सूरत सिंह, राज कुमार शर्मा, आशीष भनवाला, कुलदीप धनाना आदि भी मौजूद रहे।



