आम आदमी पार्टी के नेता संदीप मलिक ने मनीष सिसोदिया की जमानत को बताया सत्य की जीत
गोहाना :-9 अगस्त : आम आदमी पार्टी के बरोदा हलके के नेता संदीप मलिक ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सी.एम. मनीष सिसोदिया की जमानत को सत्य की जीत बताया । उन्होंने कहा कि भाजपा देश में अच्छी की साजिश एक्सपोज हो चुकी है जिसमें वह आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती थी। मलिक ने उम्मीद जाहिर की कि बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल भी बाहर होंगे और बदलाव की क्रांति अब पूरी तेजी से देश में फैलेगी।
संदीप मलिक पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने कहा कि ई.डी. के केस से जमानत मिलती तो सी.बी. आई. गिरफ्तार कर लेती थी । वहीं सी.बी.आई. में जमानत मिलती तो ई.डी. गिरफ्तार कर लेती थी। मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने ई.डी. और सी.बी. आई.,दोनों को मिलाकर रेगुलर बेल दी है। आम आदमी पार्टी के नेता संदीप मलिक ने कहा कि मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी की विचारधारा का एक मजबूत स्तंभ है। पूरे देश में उनका शिक्षा क्रांति के लिए जाना जाता है। वह पूरे देश के लिए उदाहरण बनेंगे। एक मजबूत व्यक्ति के रूप में उन्होंने फर्जी साजिश का सामना 17 महीने तक किया ।
क्रांतिकारी जिस तरह अंग्रेजों से लड़े थे, वैसे ही मनीष सिसोदिया तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़े।



