Breaking NewsGohanaPolitics

बीजेपी ने गोहाना के जगवीर जैन को भाजपा आई.टी. विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी का किया सदस्य नियुक्त

 

गोहाना :-9 अगस्त : शहर के युवा भाजपा नेता जगवीर जैन को भारतीय जनता पार्टी के आई.टी. विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य तथा गुरुग्राम लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। जैन इस समय मन की बात कार्यक्रम के सोनीपत के जिला संयोजक, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की हरियाणा इकाई के प्रदेश प्रवक्ता, गोहाना की सी.एल.जी. कमेटी के प्रवक्ता तथा ठसका गांव स्थित श्री नंदलाला गौधाम गौशाला के प्रवक्ता हैं। जगवीर जैन इससे पहले भाजपा के आई.टी. विभाग में ही सोनीपत के जिला संयोजक रह चुके हैं। स्वयं को इस विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य तथा गुरुग्राम लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने के लिए जगवीर जैन ने हाई कमान का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button