आम आदमी पार्टी ने छेड़ा गोहाना मांगे हिसाब अभियान
गोहाना :-7 अगस्त : आम आदमी पार्टी ने गोहाना मांगे हिसाब अभियान छेड़ा है। इस अभियान में जनता की समस्याओं की जानकारी के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है । इस अभियान की जानकारी आप के युवा जिला अध्यक्ष अनुराग मलिक ने दी।
वह पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र सैनी और मोना सिवाच के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने आरोप लगाया कि 16 साल से गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक हैं, दस साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है न विधायक सरकार की सुनते हैं, न सरकार विधायक की सुनती है। इस गतिरोध का खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ रहा है। हालत यह है कि समूचे क्षेत्र में पीने के पानी समेत कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है |
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मलिक ने कहा कि व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से जनता से उसकी परेशानियों और कठिनाइयों की जानकारी जुटाई जाएगी तथा उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।



