बरोदा हलके के गांवो में भूमिगत पाइपलाइन दबाने की जमीन के कम मुआवजे का बरोदा के विधायक ने किया विरोध
गोहाना :-6 अगस्त : बरोदा हलके में इस समय भूमिगत तेल पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए प्रयुक्त भूमि का मुआवजा किसान कम बता रहे हैं। किसान कोहला गांव में बुटाना रोड पर धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को इस धरने का समर्थन करने के लिए कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल पहुंचे। उन्होंने कम मुआवजे का विरोध किया तथा किसानों को मार्कीट रेट से पूरा मुआवजा दिए जाने की मांग की वकालत की।
बरोदा हलके के गांव बुटाना, कोहला, गंगाणा, जागसी, नूरनखेड़ा आदि में भूमिगत तेल पाइप लाइन बिछाई जा रही है। किसानों का कहना है कि उनको प्रति एकड़ केवल 17 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। यह राशि कलेक्टर रेट का केवल 40 प्रतिशत है। किसान जमीन का मुआवजा मार्कीट रेट के हिसाब से चाहते हैं। इस रेट से प्रति एकड़ का मुआवजा तीन करोड़ तक बनता है। इंदुराज नरवाल ने कहा कि अन्नदाता को उसका हक देने में आनाकानी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेताया कि किसानों को बेवजह परेशान करना हमारी कृषि व्यवस्था की
जड़ों को कमजोर करना है। उन्होंने मांग की कि किसान जो मुआवजा मांगे रहे हैं, बिना किसी कटौती या मोलभाव उनको पूरा दिया जाए।



