Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना में अभय ने पूछा : तिहाड़ जेल में जा कर सरकार बनाएंगे क्या हुड्डा?

गोहाना :-6 अगस्त : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव और ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने मंगलवार को पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकार बनाने के दावे पर उनका उपहास उड़ाया। अभय चौटाला ने पूछा कि क्या वह तिहाड़ जेल में जा कर वहां सरकार बनाएंगे।

इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के साथ गोहाना में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का दोनों दलों का कार्यकर्ता सम्मेलन करने के लिए आए थे। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने उक्त व्यंग्य तब किया जब उनसे सवाल किया किया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा दावा कर रहे हैं कि वह सरकार बनाएंगे। इस पर इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा जल्दी ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा का इलाज करने वाली है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो के बसपा से गठबंधन को ले कर सब बिंदु तय हो चुके हैं। जैसे ही विधानसभा चुनाव घोषित होंगे, उसी के साथ गठबंधन यह ऐलान कर देगा कि किस सीट से इनेलो और कहां से बसपा द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा।

इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव ने यह भी कहा कि दोनों दलों ने आपसी सहमति से अपना साझा इलेक्शन मेनीफेस्टो भी तैयार कर लिया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button