बरोदा विधानसभा के गांव जागसी में आम आदमी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा
गोहाना :-6 अगस्त : आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में गांव जागसी में शहीद स्मारक से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। संयोजन दिग्गज नेता संदीप मलिक ने किया ।
अनुराग ढांडा ने कहा कि देश में एकमात्र आम आदमी पार्टी की सरकार ऐसी है जो शहीदों के सपने को पूरा करने में लगी है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा बहुत बड़े बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। अबकी बार प्रदेश की जनता अपने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को मौका देना चाहती है।
आप के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि आज तक किसी पार्टी ने हरियाणा के स्कूलों को शानदार नहीं बनाया केजरीवाल कहते हैं हरियाणा के एक-एक सरकारी स्कूल को शानदार बनाएंगे और हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देंगे । माताओं-बहनों को हर महीने एक हजार रुपए और युवाओं को 100 प्रतिशत रोजगार देंगे ।
संदीप मलिक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने दस सालों से बरोदा हल्के को लावारिस छोड़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर बरोदा विधानसभा के हर घर में सरकारी नौकरी देंगे । तिरंगा यात्रा में प्रदेश प्रवक्ता नवीन गौड़, यूथ विंग सचिव मोना सिवाच, सोनीपत शहरी जिलाध्यक्ष राजेश सरोहा, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग मलिक सहित विभिन्न पदाधिकारी सम्मिलित रहे।



