अनुराग ढांडा जागसी से प्रारंभ करेंगे बरोदा हलके की तिरंगा यात्रा
गोहाना :-5 अगस्त : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संदीप मलिक ने कहा कि पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त तक बरोदा हलका के सब गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत मंगलवार को गांव जागसी से शाम छह बजे शुरू की जाएगी। पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा यात्रा का शुभारंभ करेंगे ।
संदीप मलिक सोमवार को आम आदमी पार्टी की युवा इकाई की प्रदेश सचिव मोना सिवाच, नवीन पंडित और वीरेंद्र सिंह के साथ सेक्टर 7 में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।
मलिक ने कहा कि पार्टी तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ग्रामीणों को संविधान बचाने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बलिदानियों और महापुरुषों की कुर्बानियों से अवगत करवाते हुए आजादी का महत्व बताया जाएगा। मलिक ने कहा कि गांव भावड़ में नहर टूटने से फसलों में हुए जलभराव के लिए किसानों
को मुआवजा दे। फसलों को एम. एस. पी. पर खरीद के लिए कानून बनाया जाए ।



