इंदुराज नरवाल ने भावड़ गांव में 59.18 लाख लागत के निर्माण कार्य के किए शिलान्यास और लोकार्पण
गोहाना :-5 अगस्त : बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल सोमवार को अपने हलके के गांव भावड़ में पहुंचे। इस गांव में उन्होंने 59.18 लाख की लागत के 6 शिलान्यास और लोकार्पण किए।
भावड़ गांव में बूरा पंचायत और कालीरामण पंचायत हैं विधायक इंदुराज नरवाल ने बूरा पंचायत में बीर तालाब के पास निर्मित कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण किया । यह कम्युनिटी सेंटर 6.97 लाख रुपए से बन कर तैयार हुआ है।
इसी पंचायत में नरवाल ने प्यारे पुत्र मिल लाल के बागा पुत्र राम दिया के खेत तक के 20.57 लाख की लागत से बनने वाले रास्ते का शिलान्यास किया । कालीरामण पंचायत में इंदुराज नरवाल ने बी.एस.एन.एल. के एक्सचेंज से सुरजीत पुत्र छत्र सिंह के घर तक गली और बाबा तालाब पर बनने वाले गौघाट का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 8.88 लाख रुपए व्यय होंगे। इसी पंचायत में 9.68 लाख रुपए से अंबेडकर भवन तथा चुढ़ाली रोड से प्रकाश पुत्र प्रताप सिंह की 4.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गली का भी शिलान्यास किया।



