Breaking NewsGohanaPolitics

धनाना गांव के डॉ. राम मेहर राठी भाजपा के जिला सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त

गोहाना :-5 अगस्त : बरोदा विधानसभा क्षेत्र के धनाना गांव के डॉ. राम मेहर राठी को सोमवार को सोनीपत भाजपा का जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। उन्हें इस पद के लिए नियुक्ति पत्र भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा और जिला महामंत्री निशांत छौक्कर ने प्रदान किया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ. राममेहर राठी को मीडिया का दो दशक से भी ज्यादा समय का लंबा अनुभव है । वह लोकसभा चुनाव के बाद जजपा से भाजपा में आए हैं। पहले इनेलो और उसके बाद जजपा में रहते हुए उन्होंने दोनों राजनीतिक दलों में मीडिया से जुड़े विभिन्न दायित्वों का सफल निवर्हन किया । भाजपा का जिला सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने के लिए डॉ. राम मेहर राठी ने प्रदेश के सी.एम. नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह हाई कमान की उम्मीदों की कसौटी पर खरे उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button