Breaking NewsGohanaPolitics
बरोदा हलके के कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर में पहुंचाएंगे 15 सवाल
गोहाना :-4 अगस्त : बरोदा हलके के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के हर घर में उन 15 सवालों की डिटेल को पहुंचाएंगे जिन्हें पार्टी द्वारा कांग्रेस मांगे हिसाब अभियान में प्रदेश की भाजपा सरकार से पूछा गया है। रविवार को यह निर्णय गोहाना के नए बस स्टैंड के निकट इस हलके के विधायक इंदुराज नरवाल के कार्यालय में उन्हीं की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ता सभा में किया गया। 1 कार्यकर्ता सभा में बरोदा हलके के कोऑर्डिनेटर और सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद संजय बड़वासनिया और सह-कोऑर्डिनेटर सतपाल धानक भी पहुंचे। इस बैठक में कांग्रेस मांगे हिसाब अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गईं। इस अवसर पर कुलदीप चिड़ाना, सतीश कुमार, विजय कुमार, बंटी कुमार, दीपक कुमार, सचिन कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।



