Breaking NewsGohanaPoliticsवृक्षारोपण

सोनीपत जिला परिषद के पूर्व जिला पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता जगमेंद्र जौली ने बीधल गांव के अनाथ वृद्धाश्रम में रोपे पौधे

 

गोहाना :-3 अगस्त : सोनीपत जिला परिषद के पूर्व जिला पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता जगमेंद्र जौली शनिवार को बीधल गांव में स्थित अनाथ वृद्धाश्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने पी. एम. नरेंद्र मोदी की एक पौधा मां के नाम मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण किया। पौधारोपण की अध्यक्षता अनाथ वृद्धाश्रम के अध्यक्ष ईश्वर बौद्ध ने की। जगमेंद्र जौली एफ.सी.आई. और रेलवे बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने पी. एम. की पौधारोपण की पहल पर गोहाना हलके में 10 हजार पौधे लगाने का संकल्प किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button