बरोदा के विधायक इन्दुराज नरवाल ने शामड़ी गांव में 59.89 लाख के कार्यों का किया शिलान्यास
गोहाना :-3 अगस्त : बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल शनिवार को अपने हलके के प्रमुख गांव शामड़ी में पहुंचे |नरवाल ने इस गांव में अपनी विधायक निधि से होने वाले 59.89 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक इंदुराज नरवाल ने 1857 के गदर में शामड़ी गांव के शहीद हुए दस नंबरदारों की याद में बनने वाले प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया । इस द्वार का निर्माण 10.87लाख रुपए से होगा। लोहचब बैरन पंचायत में 20.55 लाख रुपए से प्रजापति चौपाल का नवनिर्माण और ब्राह्मण चौपाल का कम्पलीशन होगा। इसी क्रम में सीसान पंचायत में 10 लाख रुपए से बड़ी चौपाल बनेगी। 9.37 लाख रुपए से बूरान पंचायत में बी. सी. चौपाल और सामान्य चौपाल को पूरा किया जाएगा।
शिलान्यास के अवसर पर सुनील खन्ना, अशोक खोखर, भूरू, इंद्रपाल, सतपाल धानक, नीरज, संदीप ढिल्लू, सुनील कुमार आदि भी उपस्थित रहे।



