Breaking NewsGohanaPoliticsSocial
गोहाना के कश्यप चौक में महर्षि कश्यप सेवा समिति ने लगाया कांवड़ शिविर
गोहाना :-2 अगस्त : नेशनल हाईवे 709 पर गोहाना-पानीपत मार्ग पर स्थित कश्यप चौक में कांवड़ शिविर लगाया गया। यह कांवड़ शिविर महर्षि कश्यप सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर में समिति के सदस्यों ने मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों की हर संभव सेवा की।
कांवड़ शिविर की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप कश्यप ने की। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत विरमानी रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के ओ.बी.सी. मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रमेश कश्यप और जननायक जनता पार्टी के ओ. बी. सी. मोर्चे की गोहाना इकाई के अध्यक्ष मोहन कश्यप रहे ।
कांवड़ियों की विभिन्न सेवाओं के लिए दीपक कश्यप, रमन कश्यप, सोनू कश्यप, सुंदर कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, रोहतास कश्यप, शंकर कश्यप, साहिल कश्यप, मोती राम कश्यप और विक्रम कश्यप उपस्थित रहे।



