Breaking NewsGohanaPolitics

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन गौड़ की वॉल पेंटिंग पर पोता काला पेंट

गोहाना :- 2 अगस्त : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन गौड़ द्वारा बरोदा हलके में अपने प्रचार के लिए करवाई गई वॉल पेंटिंग पर काला पेंट पोत दिया गया |

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नवीन गौड़ मूलत: सिकंदरपुर माजरा गांव के हैं। वह गोहाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में शामिल हैं। उनका गांव बरोदा हलके में है। वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं। वह अपने हलके बरोदा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन गौड़ ने पार्टी के प्रचार के लिए बरोदा हलके के विभिन्न गांवों में वॉल पेंटिंग करवा रखी है। इस वॉल पेंटिंग पर अचानक से काले पेंट को पोत दिया गया है। वॉल पेंटिंग पर काला पेंट इस तरह से लगाया गया है कि नीचे दीवार पर लिखा एक भी शब्द अब पढ़ने में नहीं आ रहा है। नवीन गौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस के किसी भी नेता की वॉल पेंटिंग पर काला पेंट नहीं लगाया गया है, ऐसे में उन्हें लगता है कि उनकी वॉल पेंटिंग को विकृत करने का कार्य भाजपा और कांग्रेस के लोगों द्वारा किया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button