Breaking NewsGohanaPoliticsSocial
गोहाना में रोडवेज की टीम ने लाभार्थियों को वितरित किए हैप्पी कार्ड
गोहाना :-1 अगस्त : गुरुवार को शहर में पानीपत चुंगी पर स्थित वार्ड नंबर 10 की नगर पार्षद सुमन सैनी के कार्यालय में हरियाणा रोडवेज की टीम पहुंची। टीम ने मौके पर इस वार्ड के लाभार्थियों में तैयार हैप्पी कार्ड वितरित किए। हैप्पी कार्ड वितरण की अध्यक्षता नगर पार्षद सुमन सैनी के साथ उनके भाजपा नेता पति संजय सैनी ने की। रोडवेज की टीम में इंस्पेक्टर राकेश सैनी के साथ संतराम, मनदीप मलिक और अनिल कुमार थे। नगर पार्षद सुमन सैनी ने रोडवेज से अनुरोध किया था कि उनके वार्ड के हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों की सुविधा के लिए वार्ड में पहुंच कर वितरित किया जाए।



